: लखनऊ और बरेली में डाले गए छापे : कैनविज टाइम्स अखबार का संचालन करने वाले कैनविज सेल्स एंड मार्केटिंग के लखनऊ और बरेली कार्यालय में आयकर विभाग ने छापा मारा. कैनविज टाइम्स अखबार के कार्यालय में भी छापा मारा गया. आयकर अधिकारी इस ग्रुप की सभी कंपनियों के कागजातों की गहन जांच पड़ताल की तथा कुछ कागजात अपने साथ भी ले गए.
बरेली के डीडीपुरम् स्थित कार्यालय तथा लखनऊ में सन ऑफ पैलेस टू में स्थित अखबार तथा सेल्स कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा. दोनों स्थानों से टीम ने कम्पनी के तमाम कागजात घंटों खंगालने के बाद अपने कब्जे में ले लिये. बरेली में सहायक आयुक्त एके सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को अपराह्न लगभग तीन बजे कम्पनी के डीडीपुरम स्थित कार्यालय पर पहुंची. इन लोगों के पहुंचते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों एवं अन्य लोगों में खलबली मच गयी. लगभग आधा दर्जन अधिकारियों की इस टीम ने सबसे पहले कम्पनी के मुख्य प्रबंध निदेशक कन्हैयालाल गुलाटी को पूछा लेकिन वह मौजूद नहीं थे.
इसके बाद उन्होंने दफ्तर की तमाम फाइलों और कागजात को अपने कब्जे में ले लिया तथा वहीं बैठकर छानबीन शुरू कर दी. घंटों की छानबीन के बाद टीम वापस लौट गई. टीम में शामिल अफसरों ने छापे के बाबत कहना था कि पूरी छानबीन के बाद ही वह कुछ बता सकेंगे. इधन लखनऊ में भी कैनविज टाइम्स के अखबार कार्यालय में भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की. कई कागजातों को सील करके अपने साथ ले गए. हालांकि इस संदर्भ में कंपनी से जुड़े लोगों का कहना था कि यह रूटीन सर्वे था.

written by javed aslam, April 12, 2013
written by rehan, June 05, 2012
SPEAK ASIA KA OFFICE SINGAPUR
MAIN AUR
KANWHIZZ KA OFFICE DUBAI MAIN
written by alok kumar, October 14, 2011
written by KAMAL, September 13, 2011
written by ravi chaurasia, September 13, 2011
written by soni, September 10, 2011
written by soni, September 10, 2011
written by sanjay, July 25, 2011
written by Ratnesh pandey., May 24, 2011
And my favourite member of kanwhizz is - kanhaiyya verma
written by shalu singh, February 24, 2011
aur gulati ka gul to abhi baki hain......... ek din sari dunia dekhigi...................
written by ashok veru, February 23, 2011
written by ashok veru, February 23, 2011
written by vivek, February 23, 2011
written by ghosh, February 23, 2011
written by sangam lal, February 23, 2011
| < Prev | Next > |
|---|




